LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : भागलपुर में कलयुगी मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, भांजे पर धारदार हथियार से किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : भागलपुर में कलयुगी मामला ने रिश्ते को शर्मसार किया. जहाँ मामा ने अपने ही भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में कलयुगी मामा ने रिश्ते को किया शर्मस
मामा ने भांजे पर किया हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तगेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मामा ने अपने भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर दियाl इस हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया हैl उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैl घायल युवक की पहचान तगेपुर गांव निवासी टिंकू पासवान के रूप में हुई हैl 

टिंकू की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनका अपने मामा लखन पासवान से जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा थाl गीता देवी के अनुसार,  लखन पासवान उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा थाl जब टिंकू पासवान ने इसका विरोध किया, तो लखन पासवान ने धारदार हथियार 'दबिया' से उस पर हमला कर दियाl 

हमले में टिंकू पासवान के कान, सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैंl परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जगदीशपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गयाl घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दीl 

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई हैl घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगीl

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट