LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : भागलपुर में सनकी प्रेमी ने चलती ट्रेन से प्रेमिका को नीचे फेंका, शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया था आरोपी

Bihar News : भागलपुर में सनकी प्रेमी ने चलती ट्रेन से प्रेमि

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक रूहानी घटना सामने आई है। यहाँ सबौर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका को चलती ट्रेन (ब्रह्मपुत्र मेल) से नीचे फेंक दिया और खुद भी कूदकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को सिर और कमर में चोटें आई हैं, जिसे डायल-112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया।

शादी का झांसा और दिल्ली में धोखा

पीड़िता रश्मि खातून (19) ने बताया कि उसका मोहम्मद सीटू (21) के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 दिसंबर को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाकर दिल्ली ले गया था। लेकिन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुँचते ही आरोपी उसे अकेला छोड़कर भाग निकला। बाद में जीआरपी की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और थाने में आपसी समझौते के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे।

चलती ट्रेन में वारदात

घटनाक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर को रश्मि अपनी माँ और प्रेमी सीटू के साथ ब्रह्मपुत्र मेल से वापस भागलपुर आ रही थी। 12 दिसंबर को जब ट्रेन सबौर स्टेशन के पास पहुंची और उसकी रफ्तार धीमी हुई, तब सीटू ने रश्मि से उसका मोबाइल मांगा। रश्मि द्वारा मोबाइल देने से इनकार करने पर आक्रोशित सीटू ने उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। पीड़िता की माँ उस वक्त कोच के बाथरूम में गई हुई थी, शोर मचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

हालत गंभीर, आरोपी फरार

स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम ने घायल रश्मि को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कहलगांव रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़िता की माँ ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी का फोन बंद है और वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़िता ने बताया की भरोसा करके मैं उसके साथ दिल्ली गई थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और अब जान से मारने की कोशिश की। उसने मुझे नीचे फेंका और खुद भी उतरकर भाग गया।"

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट