LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बिहार में अदाणी का 30 हजार करोड़ का 'मेगा प्लान': पीरपैंती पहुंचे गौतम अदाणी, 2400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

उद्योगपति गौतम अदाणी ने भागलपुर के पीरपैंती में 30 हजार करोड़ की लागत वाले 2400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का जायजा लिया, जो बिहार में बिजली और रोजगार के नए अवसर लाएगा।

बिहार में अदाणी का 30 हजार करोड़ का 'मेगा प्लान': पीरपैंती प

Bhagalpur - भागलपुर जिले के पीरपैंती में रविवार को प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदाणी ने अपने समूह के निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। राज्य के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही यह परियोजना लगभग 479 हेक्टेयर भूमि में फैली हुई है। यह एक 'अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट' होगा, जिसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट निर्धारित की गई है।

इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया जा रहा है। भौगोलिक दृष्टि से यह प्लांट बेहद रणनीतिक स्थान पर स्थित है, जिसके उत्तर में गंगा नदी और दक्षिण में राष्ट्रीय राजमार्ग मौजूद है। इसके अलावा, पीरपैंती रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण इसकी लॉजिस्टिक क्षमता और परिवहन व्यवस्था काफी मजबूत मानी जा रही है।

रोजगार के मोर्चे पर यह परियोजना बिहार के युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है। कंपनी के अनुमान के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान करीब 10 से 12 हजार लोगों को काम मिलेगा। वहीं, जब यह प्लांट पूरी तरह से संचालित होने लगेगा, तब लगभग 3000 लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का मानना है कि अदाणी का यह दौरा बिहार में निवेश के प्रति औद्योगिक जगत के भरोसे को मजबूत करेगा। यह प्लांट न केवल राज्य की बिजली की कमी को दूर करने में सहायक होगा, बल्कि इससे बिहार की औद्योगिक साख भी बढ़ेगी। 30 हजार करोड़ के इस निवेश को राज्य के विकास की दिशा में एक 'गेम चेंजर' कदम के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप