LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

कुख्यात छोटुवा यादव के रंगदारी से दहशत में व्यवसायी, सामूहिक विरोध में बंद रहा नवगछिया का यह बाजार

सामूहिक विरोध में बंद रहा नवगछिया
सामूहिक विरोध में बंद रहा नवगछिया - फोटो : news4nation

Bihar News : नवगछिया पुलिस जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी मांगे जाने की घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अपराधियों द्वारा फोन पर पांच व्यवसायियों से पांच–पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने  सामूहिक रूप से बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया।

पीड़ित व्यवसायियों के अनुसार, रंगदारी मांगने वाले अपराधियों ने खुद को छोटुवा यादव गिरोह का सदस्य बताते हुए फोन पर धमकी दी और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। बताया गया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से फोन पर कथित रूप से स्वयं छोटुवा यादव से भी बात कराई गई। उल्लेखनीय है कि हत्या के एक मामले में छोटुवा यादव और उसका पिता फिलहाल जेल में सजा काट रहे हैं, इसके बावजूद उसके नाम का दुरुपयोग कर अपराधी सक्रिय बताए जा रहे हैं। घटना से आक्रोशित ढोलबज्जा बाजार के सभी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर थाना का रुख किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

दुकानदारों का आरोप है कि रंगदारी की सूचना पूर्व में देने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे अपराधियों के हौसले और बढ़ गए। व्यवसायियों ने थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा की गारंटी, अपराधियों की शीघ्र पहचान तथा त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

वहीं पुलिस पदाधिकारियों ने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और जल्द ही रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप

NSIT
Nsmch