LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News:भागलपुर में DCLR पर गरमाए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, दिया सख़्त पैग़ाम, कहा- अब नहीं चलेगी ज़मीन की लूट, थाना नहीं, अंचल में लगेगा जनता दरबार

Bihar News: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज भागलपुर के टाउन हॉल में ज़मीन से जुड़े सवालों पर सीधे जनता से दो-टूक संवाद किया।

Dy CM Vijay Sinha Warns Land Mafias Public Hearings in Circl
भागलपुर से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का सख़्त पैग़ाम- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज भागलपुर के टाउन हॉल में ज़मीन से जुड़े सवालों पर सीधे जनता से दो-टूक संवाद किया। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में उमड़े फरियादियों की भीड़ इस बात का सबूत बनी कि ज़मीन का मुद्दा आज भी आम आदमी की सबसे बड़ी परेशानी है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इसके बाद दीप प्रज्वलन कर डिप्टी सीएम ने जनसंवाद का आग़ाज़ किया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उन्हें पौधा और चादर भेंट कर सम्मानित किया। मंच से लेकर सभागार तक एक ही चर्चा थी ज़मीन पर इंसाफ़ कब मिलेगा?

जनसंवाद में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ऑनलाइन सेवाओं की खामियां और वर्षों से लटके ज़मीन विवादों पर खुलकर चर्चा हुई। फरियादियों ने बेझिझक अपनी पीड़ा रखी और डिप्टी सीएम ने भी साफ़-साफ़ लहजे में जवाब दिया।

विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा  कि अब जनता को थाना जाने की ज़रूरत नहीं। लोगों को थाना जाने में डर लगता है, इसलिए अब जनता दरबार सीधे अंचल कार्यालयों में लगाए जाएंगे”उन्होंने सख़्त चेतावनी दी कि सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों और ज़मीन माफियाओं के लिए अब कोई रहम नहीं होगा। “गड़बड़ी पर सीधे FIR होगी और जेल जाना तय है।”

NSIT
Nsmch

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ऑनलाइन सेवाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने की ज़िम्मेदारी अब अंचल कार्यालयों के CSC सेंटर की होगी। बेहतर काम करने वाले अंचल अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, वहीं सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े की सूचना देने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

अपने चिर-परिचित सियासी अंदाज़ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी… अब नए दौर में मिलकर लिखेंगे नई कहानी।”

कुल मिलाकर, भागलपुर का यह भूमि सुधार जनसंवाद सिर्फ़ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता को भरोसा और ज़मीन माफियाओं को खुली चेतावनी बनकर सामने आया। साफ़ है अब बिहार में ज़मीन का खेल नहीं, कानून का राज चलेगा।

रिपोर्ट- अंजनी कश्यप