LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Sport News : डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में डीएम 11 का जलवा, एक ही पारी में चार अर्धशतकों के साथ LIC को रौंदा

Bihar Sport News : डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में डीएम 11 का जल

BHAGALPUR : जिला स्कूल मैदान: डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में डीएम 11 ने अपने बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन के दम पर एलआईसी (LIC) विभागीय टीम को 98 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। जिला स्कूल मैदान पर खेले गए इस मैच में डीएम 11 ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम 11 की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 239 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि टीम के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी एक टीम के चार खिलाड़ियों ने एक ही मैच में 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली हो। कप्तान धनंजय लाल की आक्रामक रणनीति और बल्लेबाजों के निडर खेल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

डीएम 11 की ओर से शलभ कुमार ने महज 22 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। हालांकि, पारी का असली आकर्षण हितेश रहे, जिन्होंने मात्र 18 गेंदों में 10 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 76 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। हितेश के इस प्रहार ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और टीम को 200 के पार पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलआईसी की टीम ने भी संघर्ष की पूरी कोशिश की। टीम की ओर से सत्यम भारद्वाज ने 36 गेंदों में 70 रनों की साहसी पारी खेली, वहीं राहुल कुमार ने भी 27 गेंदों में 51 रन बनाकर उम्मीद जगाई। लेकिन डीएम 11 के विशाल स्कोर और सधी हुई गेंदबाजी के सामने एलआईसी की टीम महज 141 रनों पर सिमट गई। इस करारी हार के साथ एलआईसी का संघर्ष समाप्त हुआ और डीएम 11 ने 98 रनों की बड़ी जीत के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की।

NSIT
Nsmch

इस शानदार जीत के साथ डीएम 11 ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा और अधिक मजबूत कर लिया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि जिस फॉर्म में डीएम 11 के बल्लेबाज चल रहे हैं, उन्हें रोकना आगामी मैचों में किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। मैच के अंत में खिलाड़ियों के उत्साह और टीम वर्क की सराहना करते हुए खेल प्रेमियों ने इस मुकाबले को लीग का अब तक का सबसे मनोरंजन मैच करार दिया। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट