LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई बहू तो बन गई कातिल! प्रेमी संग मिलकर ससुर की हत्या, सनसनीखेज खुलासा

Bihar News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई बहू तो बन गई कातिल!

Bihar News: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। मामला नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतीपुर गांव का है। जानकारी अनुसार घटना 21 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। मृतक का नाम प्रकाश मंडल था। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश मृतक की छोटी बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर रची थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी बहू 

पुलिस के अनुसार, मृतक की बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही संजीव कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, जिसके बाद गांव में पंचायत के जरिए मामला शांत कराया गया था। लेकिन अंदर ही अंदर विवाद बढ़ता रहा और अंततः हत्या की साजिश रची गई।

Diarch GO

क्या है पूरा मामला 

घटना 21 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे की है। जब अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश मंडल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। मामले के त्वरित खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और सुषमा कुमारी को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।

हत्या में शामिल देशी कट्टा बरामद 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर कुमार के घर से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, दो गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग तथा पारिवारिक तनाव को कारण बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट