LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Train News : शिवनारायणपुर स्टेशन पर दानापुर इंटरसिटी का शुरू हुआ ठहराव, सांसद अजय मंडल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bihar Train News : शिवनारायणपुर स्टेशन पर दानापुर इंटरसिटी क

BHAGALPUR : मालदा रेल मंडल के अंतर्गत शिवनारायणपुर स्टेशन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 13235 अप दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत की गई। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने एनडीए नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जैसे ही ट्रेन रुकी, रेल चालक का फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

रेलवे द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 3:46 बजे शिवनारायणपुर स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 3:47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में दानापुर की ओर जाते समय यह ट्रेन अगले दिन अपराह्न 12:33 बजे यहां पहुंचेगी और 12:34 बजे रवाना होगी। इस ठहराव से स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को राजधानी पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत बेहद उत्साहपूर्ण रही, जहां जदयू सांसद अजय मंडल सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई। जब ठहराव के श्रेय और अन्य मुद्दों को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच ही आपस में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस हंगामे के कारण कार्यक्रम का औपचारिक समापन सुचारू रूप से नहीं हो सका, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा रही।

विवाद के बावजूद, एनडीए नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित राष्ट्र और महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव इसी विकास कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र, संविधान और अपनी संस्कृति के मूल्यों के साथ राष्ट्रहित में आगे बढ़ना ही उनकी प्राथमिकता है।

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और रेल यात्री मौजूद थे, जिन्होंने ट्रेन के रुकने पर खुशी जाहिर की। लोगों का कहना है कि इस ठहराव के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था, जो अब रंग लाया है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और रेल अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि सुविधाओं में विस्तार का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट