LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

हम पार्टी के जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत, शव खाई से बरामद, पांच दिन से परिजन कर रहे थे तलाश

हम पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी का शव बरारी क्षेत्र से मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी है।

हम पार्टी के जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत, शव खाई से बरामद, पां

Bhagalpur - भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी घाट की एक खाई से मंगलवार सुबह 'हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा' (HAM) के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी (60) का शव बरामद हुआ है। शाहकुंड थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी मांझी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

5 दिन से थे घर से दूर, बहन ने कहा- कल मिलने आए थे 

घटना को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मृतक के बेटे तिलो मांझी ने बताया कि उनके पिता करीब पांच दिन पहले घर से निकले थे और तब से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं, अस्पताल में भर्ती उनकी बहन राजकुमारी देवी ने बताया कि लक्ष्मीकांत सोमवार को ही उनसे मिलने अस्पताल आए थे। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हादसा या हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार 

बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। जहां परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक आशंका जताई है कि शौच के दौरान पैर फिसलने या ऊंचाई से गिरने के कारण यह हादसा हुआ होगा।