Bihar Weather: बिहार में मौसम का कहर,7 लोगों की मौत,आंधी पानी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से सड़कें बंद और जनजीवन ठप, भागलपुर में ब्लैकआउट

Bihar Weather: बिहार में सोमवार की रात प्रकृति ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि सात लोगों की मौत हो गई तो कई इलाका मलबे और अंधेरे में डूब गया।

Bihar Storm Havoc 7 Dead Trees Fall Blackout in Bhagalpur
आंधी बारिश ने ली 7 जानें- फोटो : reporter

Bihar Weather: बिहार में सोमवार की रात प्रकृति ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि कई इलाका मलबे और अंधेरे में डूब गया। भागलपुर में अचानक 80 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली प्रलयकारी आंधी और मूसलाधार बारिश ने कुछ ही घंटों में जनजीवन को तहस-नहस कर दिया। प्रकृति ने ऐसा रौद्र रूप ने अब तक 7 लोगों की जान ले ली है।

Diarch GO

रात करीब 11:15 बजे शुरू हुई इस तबाही ने शहर से लेकर गांव तक को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं ने पेड़ों को उखाड़ फेंका, घरों की छतें उड़ गईं और बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस भीषण आपदा में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

मृतकों में अलग-अलग इलाकों के लोग शामिल हैं, जिनकी जान पेड़ गिरने, नाव हादसे और छत से गिरने जैसी घटनाओं में गई। पूरे जिले में मातम और दहशत का माहौल है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, 11 केवी और 33 केवी लाइनों के करीब 277 बिजली पोल धराशायी हो गए हैं, जबकि कई ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। गोराडीह रोड स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन टावर गिरने से पूरा जिला अंधेरे में डूब गया और ब्लैकआउट की स्थिति बन गई।

बिजली गुल होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग पानी के लिए भटकते दिखे और जेनरेटर के सहारे महंगे दामों पर पानी उपलब्ध कराया गया।मायागंज अस्पताल में भी स्थिति भयावह हो गई जब परिसर में पेड़ गिरने से दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि समय रहते मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सबौर कृषि विश्वविद्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है। खेत, पॉलीहाउस और कई संरचनाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हजारों पेड़ों के गिरने से सड़क यातायात घंटों ठप रहा।

लगातार बारिश और परिवहन बाधित होने से सब्जियों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिसके चलते बाजार में कीमतें आसमान छू रही हैं।प्रशासन ने राहत और बहाली कार्य तेज कर दिए हैं। बिजली विभाग और नगर निगम की टीमें दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप