LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Census 2027: भागलपुर में ऑनलाइन जनगणना शुरू! 1 मई तक खुद भर सकेंगे जानकारी

Bihar Census 2027: भागलपुर में 17 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना शुरू हो चुकी है. इस दौरान 1 मई तक खुद से जानकारी भरने की सुविधा दी गई है.

Bihar Census 2027
भागलपुर में नई पहल!- फोटो : social media

Bihar Census 2027: भागलपुर जिले में 17 अप्रैल से जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में इस बार जनगणना मकानों की सूची बनाने और उनकी गिनती से शुरू होगी।

डीएम ने कहा कि इस बार जनगणना का काम पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया आसान होगी और काम में साफ-सफाई बनी रहेगी। लोगों को 1 मई 2026 तक खुद से अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। यानी कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जाकर अपना विवरण खुद दर्ज कर सकता है।

Diarch GO

भागलपुर जिलाधिकारी ने दी जानकारी

भागलपुर जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर जाने के बाद सबसे पहले राज्य चुनना होगा और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद नाम और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। फिर भाषा चुनकर अपना जिला और नजदीकी जगह बतानी होगी। इसके बाद लोगों के सामने कुल 33 सवाल आएंगे, जिनका जवाब देना होगा। ये सवाल मकान, परिवार और घर में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े होंगे। परिवार का मुखिया यह जानकारी भर सकता है। जब तक फॉर्म सबमिट नहीं किया जाता, तब तक उसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

कर्मचारी घर-घर जाएंगे

डीएम ने बताया कि जैसे ही फॉर्म सबमिट होगा, एक यूनिक आईडी मिलेगी। इस आईडी को संभालकर रखना जरूरी है। लोग इसे लिखकर या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2 मई से जब कर्मचारी घर-घर जाएंगे, तो इसी आईडी की मदद से पहले भरी गई जानकारी को देखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

डीएम का निर्देश

डीएम ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे 17 और 18 अप्रैल को प्राथमिकता के आधार पर अपनी स्व-गणना जरूर पूरी कर लें। इस बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।