LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Vikramshila Setu: गंगा पर फिर से दौड़ेगा ट्रैफिक, विक्रमशिला सेतु पर तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य,25 दिन में शुरू होगा आवागमन

Vikramshila Setu: गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर जल्द ही सिंगल लेन में यातायात बहाल किया जाएगा। ...

Bhagalpur Vikramshila Setu to Reopen Single Lane in 25 Days
पुल हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार- फोटो : Hiresh Kumar

Vikramshila Setu: भागलपुर के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर जल्द ही सिंगल लेन में यातायात बहाल किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अनुसार यह कार्य अगले 25 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बीते 3 मई को इस पुल का एक हिस्सा टूटकर गंगा नदी में समा गया था, जिसके बाद पुल पर पूरी तरह से आवागमन रोक दिया गया था। हादसे से पहले पुल का कुछ हिस्सा धंसने लगा था, जिससे प्रशासन ने समय रहते बड़ा कदम उठाते हुए ट्रैफिक बंद कर दिया था।

अब मरम्मत कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, टूटे हुए 34 मीटर हिस्से की मरम्मत का काम 16 मई से शुरू होगा, जिसे 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अगले 15 दिनों में पिलरों पर स्पैन  का कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके बाद सिंगल लेन यातायात शुरू हो सकेगा।

यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के मंत्री को भागलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों द्वारा दी गई। मंत्री ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

NSIT
Nsmch

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी पुलों का हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें हर पुल की तकनीकी स्थिति और संरचना की पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए फोरलेन, एक्सप्रेस-वे और फ्लाईओवर परियोजनाओं को तेज किया जा रहा है, ताकि पटना पहुंचने का समय घटाकर साढ़े तीन घंटे किया जा सके।

मंत्री ने बताया कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की निगरानी आईआईटी के 12 सदस्यीय स्वतंत्र विशेषज्ञ टीम द्वारा भी की जाएगी।

पुल बंद होने से भागलपुर और पूर्वी बिहार के कई जिलों का उत्तर बिहार से संपर्क प्रभावित हुआ है। फिलहाल फेरी सेवा, अतिरिक्त ट्रेनें और वैकल्पिक मार्गों के जरिए आवागमन जारी है, लेकिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।