LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: निर्माणाधीन पंचायत भवन बना कत्लगाह, मुंशी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन उस समय सनसनी का केंद्र बन गया, जब परिसर से संवेदक के मुंशी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

Bihar Crime:  निर्माणाधीन पंचायत भवन बना कत्लगाह,  मुंशी की
पंचायत भवन बना कत्लगाह- फोटो : ANJANI

Bhagalpur: नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन उस समय सनसनी का केंद्र बन गया, जब परिसर से संवेदक के मुंशी ब्रजेश यादव का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। गले और चेहरे पर धारदार हथियार के कई गहरे जख्म मिलने से यह साफ प्रतीत होता है कि हमलावरों ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और हत्या के हर पहलू की तफ्तीश की जा रही है।

मृतक की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला निवासी ब्रजेश यादव के रूप में हुई है। वह पिछले करीब ढाई वर्षों से जमुनिया पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में मुंशी के तौर पर कार्यरत थे और निर्माण स्थल पर ही रहते थे। शुक्रवार सुबह मजदूर जब काम पर पहुंचे तो कमरे के भीतर उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

पुलिस के अनुसार, मृतक के गले, माथे, कान और मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका है कि देर रात सोते समय या किसी सुनसान क्षण में उन्हें निशाना बनाया गया। मौके से एक धारदार हथियार (दबिया) भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।टना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने खून के नमूने, जैविक साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और घटनास्थल की परिस्थितियों का गहन विश्लेषण कर रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए देर शाम तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर तत्काल तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता नित्यानंद यादव, पत्नी संजु देवी, मां, भाई और दो छोटे बच्चों का विलाप देखकर माहौल गमगीन हो गया। आठ वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी अपने पिता को उठाने की गुहार लगाते रहे, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे निजी रंजिश, आर्थिक विवाद या कोई अन्य कारण था। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे या नहीं। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अंजनी कश्यप