LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Band: भागलपुर में बवाल, छात्रों के पथराव से मचा हड़कंप, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, एसएसपी-डीएम ने संभाला मोर्चा

Bihar Band:छात्र प्रदर्शन शनिवार को उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के बाद जमकर पथराव और झड़प की स्थिति बन गई।

Bihar Band: भागलपुर में बवाल, छात्रों के पथराव से मचा हड़कंप
पथराव से बवाल - फोटो : BALMUKUND

Bhagalpur: छात्र प्रदर्शन शनिवार को उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के बाद जमकर पथराव और झड़प की स्थिति बन गई। उग्र भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई सरकारी वाहनों को निशाना बनाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव और जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में कई छात्रों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पथराव में कुछ छात्रों को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Diarch GO

प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है और उपद्रव फैलाने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हिंसा फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- बालमुकुंद शर्मा