LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Police News:खाकी पर गिरी गाज, काम में सुस्ती दिखाई तो एसएसपी ने 19 थानेदारों की सैलरी पर लगाई रोक, महकमे में हड़कंप

Bihar Police News: बिहार पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसएसपी ने लापरवाही की फाइल बंद करते हुए एक साथ 19 थानेदारों पर गाज गिरा दी

Bhagalpur SSP Halts Salary of 19 SHOs Over Poor Performance
बिहार पुलिस में सर्जिकल स्ट्राइक- फोटो : social Media

Bihar Police News: बिहार पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसएसपी ने लापरवाही की फाइल बंद करते हुए एक साथ 19 थानेदारों पर गाज गिरा दी। यह कार्रवाई महज एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि उन अफसरों के लिए एक अल्टीमेटम है जो वर्दी की जिम्मेदारी निभाने में फिसड्डी साबित हो रहे थे।

भागलपुर एसएसपी द्वारा की गई इस समीक्षा में पाया गया कि कई थानों में मुकदमों का विवरण और जांच कछुआ गति से चल रही थी। मामलों के निष्पादन और प्रशासनिक कार्यों में कोताही बरतने वाले इन 19 SHO की कार्यशैली पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जब सुधार की गुंजाइश खत्म हो गई, तो साहब ने सीधे उनके वेतन  पर रोक लगा दी।

Diarch GO

पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि यह कोई मामूली चेतावनी नहीं है। जब तक ये थानेदार अपने कारगुजारी में सुधार नहीं लाते और लंबित कांडों का निस्तारण नहीं करते, तब तक उनकी तनख्वाह बहाल नहीं की जाएगी। इस सख्त कदम का मकसद महकमे में जवाबदेही तय करना और ढीली पड़ चुकी कार्य संस्कृति को दुरुस्त करना है।

रिपोर्ट-बालमुकुंद शर्मा