LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar education: भागलपुर में एडमिशन ड्रामा! स्कूल प्रभारी पर भेदभाव के आरोप, जानें पूरा मामला

Bihar education: भागलपुर के स्कूल में नामांकन से इनकार पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर अभिभावकों ने सवाल उठाया है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

Bihar education
नामांकन बना विवाद की जड़- फोटो : news4nation

Bihar education: भागलपुर जिले के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमलाकुंड इस्मालपुर में नामांकन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विद्यालय के प्रभारी ब्रजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नए सत्र में बच्चों का नामांकन लेने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस लौटा दिया, जिससे अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय जफरूदास टोला से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कई बच्चे छठी कक्षा में नामांकन के लिए इस विद्यालय पहुंचे थे। लेकिन प्रभारी ब्रजेश कुमार ने यह कहते हुए नामांकन नहीं लिया कि छात्र अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालय में ही दाखिला लें। इस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनका नजदीकी विद्यालय यही है, जबकि पोषक क्षेत्र का विद्यालय काफी दूर है और छोटे-छोटे बच्चों के लिए वहां जाना मुश्किल है।

Diarch GO

अभिभावकों का आरोप

अभिभावकों का यह भी कहना है कि उन्होंने प्रभारी से बार-बार अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं लिया और अगले दिन आने को कहकर लौटा दिया। वहीं जब इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

शिक्षा पदाधिकारी ने दिया बयान

मामले को लेकर जब जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को पढ़ाना है। यदि पोषक क्षेत्र का विद्यालय दूर है, तो छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विद्यालय में नामांकन ले सकते हैं। इसके बावजूद बच्चों का नामांकन नहीं होना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके और उन्हें समय पर शिक्षा मिल सके।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से balmukund kumar की रिपोर्ट