LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस ने 8 लाख रूपये की लूट मामले का किया खुलासा, हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : भागलपुर में 4 अप्रैल को पेट्रोल पंपकर्मी से हुई सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस ने 8 लाख रूपये की लूट मामले का क
लूटकांड का खुलासा - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में बीते 4 अप्रैल को पेट्रोल पंपकर्मी से हुई सनसनीखेज लूट मामले में भागलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक और आरोपी मदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे इस मामले की गुत्थी सुलझाने में बड़ी मदद मिली है।

दिनदहाड़े हुई थी लूट की वारदात

घटना के संबंध में बताया गया है कि मंटू कुमार, जो अकबरनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं, वह करीब 8 लाख रुपये की नकदी लेकर शाहकुंड स्थित बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और देसी कट्टे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर पूरी रकम लूट ली। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल शाहकुंड थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

लूट की इस बड़ी वारदात को सुलझाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों (सीडीआर) का बारीकी से अध्ययन किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और वैधानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नवगछिया पुलिस जिला के तीन टंगा दियारा क्षेत्र में घेराबंदी की, जहाँ से आरोपी मदन मंडल को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस इलाके में छिपकर रह रहा था।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने जब गिरफ्तार मदन मंडल की तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में मदन ने स्वीकार किया कि वह 4 अप्रैल को हुई लूट की घटना में सक्रिय रूप से शामिल था। इसके साथ ही उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है, जिन्होंने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में एक अन्य सहयोगी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

NSIT
Nsmch

अन्य अपराधियों की तलाश जारी

फिलहाल, शाहकुंड थाना पुलिस और विशेष टीम मदन मंडल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द लूट की शेष राशि और घटना में शामिल अन्य सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और पेट्रोल पंप मालिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट