LATEST NEWS

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

मौत को मात: पुलिस की फुर्ती से बची छात्र और युवती की जान, दो अलग-अलग इलाकों में दी थी जान देने की दबिश

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की कोशिश के गंभीर मामले सामने आए हैं, जहाँ पुलिस की तत्परता ने दो जिंदगियों को मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया। छात्र और युवती, दोनों ने ही जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।

मौत को मात: पुलिस की फुर्ती से बची छात्र और युवती की जान, दो

Bhagalpur - भागलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की कोशिश के गंभीर मामले सामने आए हैं, जहाँ पुलिस की तत्परता ने दो जिंदगियों को मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया। छात्र और युवती, दोनों ने ही जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। 

निजी लॉज में छात्र ने उठाया जानलेवा कदम

पहला मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित एक निजी लॉज का है। यहाँ सुपौल जिले का रहने वाला एक छात्र रहकर पढ़ाई करता था। अज्ञात कारणों से छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। लॉज के लोगों की सूचना पर तातारपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और छात्र को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रवि के अनुसार, छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उसके बयान के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। 

Diarch GO

सबौर: 112 की टीम ने युवती को पहुँचाया अस्पताल

दूसरा मामला सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ का है, जहाँ एक स्थानीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की बिगड़ती हालत देख स्थानीय लोगों ने तुरंत 'डायल 112' पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बिना समय गवाए परिजनों के सहयोग से युवती को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल परिजन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन पुलिस युवती के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

मानसिक स्वास्थ्य पर अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या परेशानी की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं। समस्या होने पर अपने परिवार, मित्रों या प्रशासन की मदद जरूर लें।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - बालमुकुंद कुमार