LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : भागलपुर पुलिस ने पिकअप लूटकांड का किया खुलासा, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar News : भागलपुर पुलिस ने पिकअप वाहन लूटकांड का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर पुलिस ने पिकअप लूटकांड का किया खुलासा,
चोर गिरोह का खुलासा - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : बिहार की भागलपुर पुलिस ने 12 दिसंबर की रात हुई एक पिकअप वाहन लूट कांड का महज कुछ ही दिनों के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और लूटा गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस की इस सफलता से लूटपाट करने वाले अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात 12 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई थी। नवगछिया निवासी चालक उमेश कुमार सनहौला से पिकअप पर पुआल लादकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब के पास पहले से घात लगाए बैठे छह अपराधियों ने हथियार दिखाकर वाहन को जबरन रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ गेरुआ यादव, झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा निवासी गणेश कुमार भगत और आदमपुर क्षेत्र के ही सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि अपराधियों ने वाहन में शराब होने की आशंका जताई थी और इसी गलतफहमी में चालक को डरा-धमका कर गाड़ी लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस लूट कांड में शामिल अन्य तीन अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक और पिकअप चालकों ने राहत की सांस ली है। रानी तालाब और उसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किन-किन अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट