LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur Digital Fraud: भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट ठगी गिरोह पर बड़ा प्रहार! सोनपुर से दो और साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bhagalpur Digital Fraud: भागलपुर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनपुर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार।

Bhagalpur Digital Fraud

Bhagalpur Digital Fraud: भागलपुर पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना कांड संख्या 04/26 (डिजिटल अरेस्ट) में तकनीकी विश्लेषण और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दो और साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी एवं साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पटना और सोनपुर में संभावित ठिकानों की पहचान कर छापेमारी की।

Diarch GO

 दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

23 फरवरी 2026 को सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को सोनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशांक कुमार सिंह उर्फ सीनू एवं अभिषेक कुमार सिंह उर्फ दुर्लभ कश्यप, दोनों निवासी शाहपुर दियारा, थाना–सोनपुर, जिला–सारण के रूप में हुई है।

बैंक खाताधारकों को लालच देकर करते थे काम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ठगी में प्रयुक्त बैंक खाताधारकों को लालच देकर अपने ठिकानों पर बुलाते थे और खातों के संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां विभिन्न साइबर गिरोहों तक पहुंचाते थे। इन जानकारियों का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर साइबर अपराधों में किया जाता था।दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी विश्लेषण जारी है।

NSIT
Nsmch

 तीन अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इस कांड में तीन अन्य साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब तक कुल पांच साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के डिजिटल अरेस्ट या साइबर कॉल से संबंधित धमकी या लालच मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर थाना से संपर्क करें।

भागलपुर से balmukund kumar कि रिपोर्ट