LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मुकेश यादव समेत दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime : भागलपुर में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ कुख्यात मुकेश यादव समेत दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ हथियार और जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात
कुख्यात मुकेश यादव गिरफ्तार - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर दियारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नवगछिया पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मुकेश यादव और उसके एक सहयोगी राजू यादव को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दबोच लिया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश विफल हो गई है।

पुलिस अधीक्षक (SP) नवगछिया को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर गंगा दियारा के फुलकिया इलाके में कुछ कुख्यात अपराधी हथियारों से लैस होकर एकत्रित हुए हैं। सूचना के अनुसार, इन अपराधियों का मुख्य उद्देश्य दियारा क्षेत्र में फसलों की लूटपाट करना और स्थानीय किसानों व ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने एसटीएफ के साथ मिलकर घेराबंदी शुरू की।

Diarch GO

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्माईलपुर के कमलाकुंड निवासी मुकेश यादव और गोपालपुर के लतरा निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी मुकेश यादव के पास से एक देशी कट्टा और 27 जिंदा कारतूस मिले, जबकि राजू यादव के पास से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से कुल 1 देशी कट्टा, 31 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार मुकेश यादव का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और खौफनाक रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूलने और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के कुल 8 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं, राजू यादव के खिलाफ भी गोपालपुर थाने में आपराधिक मामला दर्ज पाया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है, जो अक्सर फसल कटनी के समय इन अपराधियों के निशाने पर रहते हैं।

NSIT
Nsmch

इस्माईलपुर थाना पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाल रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान और गश्त लगातार जारी रहेगी।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट