LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

भागलपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले और 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों और भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है ।

भागलपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': सोशल मीडिया पर हथियार लहरान

Bhagalpur - भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है 

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी

महाशिवरात्रि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की । नाथनगर पुलिस ने बैरिया निवासी भोला मंडल उर्फ प्रियांशु को उसके घर से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है । इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में गठित टीम ने छापेमारी कर सफलता हासिल की 


सुल्तानगंज में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी

हथियार प्रदर्शन का एक अन्य मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में भी सामने आया था । पुलिस ने मिरहट्टी निवासी परदेशी रविदास को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है । गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसका उपयोग वीडियो वायरल करने में किया गया था 

जोगसर में ब्राउन शुगर नेटवर्क का खुलासा

जोगसर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शंकर टॉकीज चौक और दीप नगर इलाके में बड़ी छापेमारी की । इस दौरान पुलिस ने तीन नशा तस्करों—सागर कुमार, बादल कुमार और घासी ठाकुर को दबोच लिया । इनके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार में काफी कीमत बताई जा रही है 

तस्करी के उपकरणों और नकद की बरामदगी

गिरफ्तार ड्रग तस्करों के पास से पुलिस को तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं । पुलिस ने उनके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और 10,966 रुपये नकद बरामद किए हैं । पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अपराधियों में से कुछ का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। 

पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील

भागलपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि हथियारों का प्रदर्शन और नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें । गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है 

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार