LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur drugs action: ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!भागलपुर में 2300 किलो गांजा नष्ट

Bhagalpur drugs action: भागलपुर पुलिस ने ड्रग्स विरोधी अभियान के तहत 2300 किलो जब्त गांजा को मेडिकल कॉलेज के इंसीनरेशन केंद्र में विधिसम्मत नष्ट किया।

Bhagalpur drugs action
भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!- फोटो : news4nation

Bhagalpur drugs action: भागलपुर पुलिस की तरफ से ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2300 किलोग्राम जब्त गांजा को नियमानुसार नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई।

जब्त गांजा का डिस्पोसल मेडिकल कॉलेज स्थित इंसीनरेशन केंद्र में विधिवत प्रक्रिया के तहत किया गया। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अन्य सदस्य—पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (नगर-2), दो सब-इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Diarch GO

कैसी रही ड्रग डिस्पोजल की पूरी प्रक्रिया?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रग डिस्पोजल की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। भागलपुर पुलिस अन्य जिलों की तुलना में अधिक मात्रा में जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत निस्तारण कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि जो मादक पदार्थ अब तक जब्त होकर लंबित हैं, उनकी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्र ही विद्युत इंसीनरेशन प्रक्रिया के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

भागलपुर से balmukund kumar कि रिपोर्ट