LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

भागलपुर में सनसनी: हॉस्टल शिफ्ट होने के 4 घंटे बाद नीट छात्रा ने की खुदकुशी, आखिरी वीडियो कॉल में छिपा है राज

NEET की छात्रा ने हॉस्टल में शिफ्ट होने के कुछ ही घंटों बाद फंदे से लटककर जान दे दी. घटना से पहले वह वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रही थी. पिता ने एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है.

 Bhagalpur NEET girl student found hanging
हॉस्टल शिफ्ट होने के 4 घंटे बाद नीट छात्रा ने की खुदकुशी- फोटो : news 4 nation

बिहार के भागलपुर में एक नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मूल रूप से अररिया की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा सृष्टि सिंह ने बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित विंध्यवासिनी लॉज में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। हृदय विदारक बात यह है कि छात्रा रविवार शाम करीब 4 बजे ही इस नए हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी और उसके माता-पिता उसे छोड़कर अभी रास्ते में ही थे कि उन्हें बेटी की मौत की खबर मिल गई।

वीडियो कॉल और डिजिटल साक्ष्यों का सुराग

शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आत्महत्या से ठीक पहले छात्रा किसी युवक के साथ वीडियो कॉल पर थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और जब बगल के कमरे की छात्रा ने कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर शोर मचाया, तब हॉस्टल संचालक और मृतका के मौसेरे भाई ने दरवाजा तोड़ा। अंदर सृष्टि का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट्स और कॉल हिस्ट्री के जरिए महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

परिजनों का आरोप और प्रताड़ना का एंगल

छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वह युवक सृष्टि को फोन पर भद्दी बातें बोलकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सीसीटीवी फुटेज में भी हॉस्टल पहुंचते वक्त छात्रा कुछ असहज और परेशान नजर आ रही थी। पुलिस अब उस संदिग्ध युवक की पहचान करने और छात्रा के साथ उसके संबंधों की पड़ताल करने में जुटी है।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

NSIT
Nsmch

बरारी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मोबाइल के डिजिटल डेटा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग और मानसिक उत्पीड़न सहित सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।