LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: भागलपुर के ललमटिया में मासूम का गला रेता, इलाके में भारी तनाव

भागलपुर के नाथनगर (ललमटिया) में 10 वर्षीय मासूम मोहम्मद शमीर की बेरहमी से हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंका गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

agalpur Nathnagar Minor Boy Murder Case Site
भागलपुर के ललमटिया में मासूम का गला रेता- फोटो : news 4 nation

बिहार के भागलपुर के नाथनगर स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोमवार की सुबह कबीरपुर के पास कूड़े के ढेर से एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। नगर निगम के सफाईकर्मी जब रूटीन सफाई के लिए पहुंचे, तो कचरे के ठेले में मासूम की लाश देख उनके होश उड़ गए। मृतक की पहचान ललमटिया निवासी मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद शमीर के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के पास भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।


हत्या की क्रूरता और परिजनों का बयान

मृतक शमीर के पिता एक मीट की दुकान में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, शमीर रविवार की रात करीब 11 बजे तक मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ देखा गया था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मासूम के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की बर्बरता को दर्शाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला रेतकर या बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ली गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कचरे में फेंक दिया गया। परिजनों ने किसी परिचित या अज्ञात अपराधी द्वारा पुरानी रंजिश में इस कुकृत्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिसिया कार्रवाई और फोरेंसिक जांच

वारदात की गंभीरता और स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया। सिटी एसपी के निर्देश पर एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शमीर के एक साथी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से शमीर के कुछ दोस्त फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा और सुरक्षा पर सवाल

मासूम की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर जोरदार हंगामा किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस जघन्य हत्याकांड ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और बेखौफ अपराधियों के दुस्साहस पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

NSIT
Nsmch