LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

भागलपुर में 'स्कूल से लापता हुई दो छात्राओं का नौ दिन बाद नहीं मिला सुराग, क्या 'अंग तस्करी' का शिकार हो रही हैं बेटियां? पुलिस की जांच पर उठे सवाल

भागलपुर के बबरगंज में 9 दिनों से लापता दो नाबालिग छात्राओं के मामले में पुलिस ने पुरानी 'किडनी तस्करी' की फाइलें खोल दी हैं। स्कूल की सहेली से पूछताछ जारी है, लेकिन छात्राएं अब भी लापता हैं।

भागलपुर में 'स्कूल से लापता हुई दो छात्राओं का नौ दिन बाद नह

Bhagalpur - भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से दसवीं कक्षा की दो छात्राओं के लापता होने के मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। जिया और सोनाक्षी नाम की ये दोनों छात्राएं पिछले 9 दिनों से गायब हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने इस केस के तार सितंबर 2025 के उस खौफनाक 'खुशी अपहरण कांड' से जोड़कर देखने शुरू किए, जिसमें छात्रा की किडनी निकालने की कोशिश की गई थी।  

मिरजानहाट स्कूल की सहेली पर शक की सुई

लापता दोनों छात्राएं मिरजानहाट स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ती हैं। पुलिस की जांच अब इसी स्कूल की एक अन्य छात्रा 'सोहाना' पर टिक गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर सोहाना से लंबी पूछताछ की और बाद में उसे थाने ले गई। इस दौरान स्कूल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को शक है कि छात्राओं के लापता होने के पीछे स्कूल के भीतर ही कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। 

सितंबर 2025 का वो खौफनाक 'किडनी कांड'

पुलिस इस मामले को सितंबर 2025 में हुई खुशी शर्मा के अपहरण से जोड़ रही है। उस वक्त खुशी को उसकी ही सहेली ने नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करवाया था और उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। खुशी ने घर लौटने के बाद खुलासा किया था कि उसे किडनी बेचने की धमकी दी गई थी और वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागने में सफल रही थी। पुलिस को आशंका है कि जिया और सोनाक्षी भी कहीं इसी बड़े मानव तस्करी और अंग व्यापार गिरोह के जाल में तो नहीं फंस गई हैं। 

परिजनों का फूटा गुस्सा: 'पुलिस नहीं कर रही मदद'

NSIT
Nsmch

लापता छात्राओं के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बबरगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस केवल पूछताछ का नाटक कर रही है, जबकि उनकी बेटियों की जान को खतरा हो सकता है। परिजनों के अनुसार, उन्हें पुलिस की ओर से कोई ठोस आश्वासन या मदद नहीं मिल रही है। 

स्कूल प्रशासन की अपील

सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय के प्रशासन ने भी छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। लगातार एक ही स्कूल की छात्राओं के साथ हो रही इन घटनाओं से स्कूल में पढ़ने वाली अन्य बच्चियों और उनके अभिभावकों में भारी दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार