LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur News: आरोपों के बीच इस्मालपुर CHC में बदलाव! राजेश कुमार बने नए प्रभारी

Bhagalpur News: भागलपुर के इस्मालपुर CHC में नए प्रभारी राजेश कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने बेहतर इलाज और सुविधाएं देने का भरोसा दिया हैं।,

Bhagalpur News
इस्मालपुर CHC को नया नेतृत्व- फोटो : news4nation

Bhagalpur News: इस्मालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर राजेश कुमार ने योगदान दे दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को सभी सरकारी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी परेशानी के इलाज और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Diarch GO

चिकित्सा पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप

दरअसल, इससे पहले इस्मालपुर CHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे थे। उन पर महिला कर्मियों के साथ बदतमीजी, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना तथा वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल के हस्तक्षेप के बाद सिविल सर्जन अशोक प्रसाद ने उन्हें प्रतिनियुक्त करते हुए गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। एक जांच टीम अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप चुकी है, जबकि दूसरी टीम द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी है।

नवगछिया के प्रभारी को अस्थायी जिम्मेदारी

राकेश रंजन कुमार के हटने के बाद नवगछिया के प्रभारी को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी दी गई थी। अब राजेश कुमार के योगदान के साथ ही इस्मालपुर CHC में स्थायी रूप से नए प्रभारी की नियुक्ति हो गई है, जिससे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद फिर से जगी है। योगदान के दौरान उनके सहयोगी चिकित्सक, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, एकाउंटेंट सुजीत झा सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट