LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, नियमों से होगा इलाज

Bihar News:अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, हॉस्पिटल, लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

Bihar News: फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग की
अवैध लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गिरी गाज- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bhagalpur:  जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, हॉस्पिटल, लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध स्वास्थ्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार चल रही छापेमारी के दौरान कई ऐसे संस्थान सामने आए हैं, जहां केवल डॉक्टरों के प्रमाणपत्र और रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल कर अस्पताल या क्लिनिक संचालित किए जा रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि कई जगहों पर मरीजों का इलाज योग्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति में हेल्पर, तकनीशियन या अप्रशिक्षित कर्मियों के भरोसे कराया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन के अनुसार कई अस्पतालों और जांच केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जबकि तकनीकी स्टाफ मरीजों की जांच और इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Diarch GO

स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे संस्थानों की सूची तैयार कर रहा है, जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया है। विभाग की ओर से सीलिंग, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।हाल के दिनों में हुई कार्रवाई के दौरान कई अवैध संस्थानों पर भारी जुर्माना लगाया गया, जिससे सरकार के राजस्व में लाखों रुपये की वृद्धि हुई है।डॉ. अशोक प्रसाद ने आम लोगों से अपील की है कि इलाज कराने से पहले संबंधित अस्पताल या क्लिनिक की वैधता और वहां मौजूद चिकित्सकों की जानकारी जरूर जांच लें।

जिला स्वास्थ्य विभाग की इस सख्ती को आम लोगों ने जनहित में जरूरी कदम बताया है, जबकि अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- बालमुकुंद कुमार