LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur School: गोपालपुर स्कूल में बदहाल हालात! पंखे खराब, शिक्षक कमी से छात्राएं परेशान

Bhagalpur School: भागलपुर में स्थित गोपालपुर के सैदपुर स्कूल में पंखे खराब हैं। इस दौरान बिल्डिंग में खामियां और शिक्षकों की कमी से छात्राएं परेशान है।

Bhagalpur School: गोपालपुर स्कूल में बदहाल हालात! पंखे खराब,

Bhagalpur School: एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। स्कूलों में सुधार के नाम पर हो रहे कामों की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला गोपालपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सैदपुर का है, जहां कई तरह की खामियां सामने आई हैं।

हाल ही में इस स्कूल में 34 सीलिंग फैन लगाए गए थे, लेकिन इनमें से 2 पंखे शुरुआत से ही खराब निकले। बाकी पंखों की हालत भी अच्छी नहीं है। उनकी हवा इतनी कम है कि छात्राओं को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मजबूरी में स्कूल प्रशासन को सभी पंखों के कंडेंसर बदलवाने पड़े। एक कंडेंसर की कीमत करीब 100 रुपये है, और इसके साथ मिस्त्री का खर्च भी अलग से देना पड़ा।

Diarch GO

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने खामियों की पुष्टि की

समस्या सिर्फ पंखों तक ही सीमित नहीं है। स्कूल में लगाए गए दरवाजों और खिड़कियों की कुंडियां भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। इसके अलावा लगभग 10 मर्करी लाइट्स में से 2 पहले से ही खराब पाई गईं। इससे साफ है कि काम की गुणवत्ता पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार यादव ने भी इन खामियों की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा किए गए ज्यादातर कामों में दिक्कतें हैं। पंखों से लेकर दरवाजे और खिड़कियों तक कई समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे स्कूल का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ठेकेदार को काम सुधारने के लिए निर्देश

इस मामले पर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ठेकेदार को काम सुधारने के लिए पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। अगर वह सुधार नहीं करता है, तो उसकी जमा राशि का 10 प्रतिशत जब्त किया जाएगा। यह स्कूल खास तौर पर छात्राओं के लिए है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। स्कूल में न तो लाइब्रेरी है, न संगीत कक्ष, न कॉमन रूम, न प्रैक्टिकल रूम और न ही साइकिल स्टैंड। दूसरी मंजिल की कक्षाओं की हालत भी खराब है। बरसात के समय छत से पानी टपकता है, जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती है।

NSIT
Nsmch

शिक्षकों की कमी 

शिक्षकों की कमी भी एक बड़ी समस्या है। कक्षा 9 और 10 में संस्कृत शिक्षक नहीं हैं, जबकि उच्च कक्षाओं में हिंदी शिक्षक की कमी है। इसके अलावा डांस टीचर भी नहीं है। स्कूल में चारदीवारी नहीं होने से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार शिक्षा सुधार की बात कर रही है, तो क्या इस स्कूल की समस्याओं का हल निकलेगा या फिर हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट