LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bhagalpur Job Fair: नए साल में युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी उम्मीद! भागलपुर में लगने जा रहा जॉब फेयर, 3500 से अधिक युवाओं मिलेगा नौकरी करने का मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर जिले में 15 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें मैट्रिक से स्नातकोत्तर पास युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा। 3500 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

Bhagalpur Job Fair
रोजगार की बड़ी उम्मीद- फोटो : social media

Bhagalpur Job Fair: नए साल की शुरुआत के साथ ही भागलपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। साल 2025 में हजारों युवाओं को नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय के संयुक्त प्रयास से जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 3500 से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में काम मिलने की संभावना है।

15 जनवरी को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

जिला प्रशासन की ओर से यह रोजगार मेला 15 जनवरी को राजकीय कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में भागलपुर सहित देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेंगी।

इंटरव्यू के जरिए होगा सीधा चयन

रोजगार मेले में चयन की प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू पर आधारित होगी। योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में नियुक्ति दी जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

बीते वर्षों में हजारों युवाओं को मिल चुकी है नौकरी

नियोजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयोजित रोजगार मेलों और जॉब कैंपों के माध्यम से करीब 2600 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली थी। वहीं 2024-25 में भी हजारों युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक एक नियोजन मेले और कई जॉब कैंपों के जरिए दो हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

NSIT
Nsmch

3500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

जिला नियोजन कार्यालय के सहायक निदेशक तौसीफ ने बताया कि इस बार विभाग ने 3500 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रोजगार मेले के साथ-साथ जॉब कैंप भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि जिले का कोई भी योग्य युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए खास अवसर है, जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं। एक ही स्थान पर कई कंपनियों से सीधे संपर्क और चयन की सुविधा मिलने से युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस मौके का लाभ उठाएं।