LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

खेत में उतरे डीएम साहब: वैज्ञानिक तरीके से परखी धान की उपज, अधिकारियों को दिए टिप्स

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने खेत में उतरकर 'क्रॉप कटिंग' का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से धान की उत्पादकता का मूल्यांकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।

खेत में उतरे डीएम साहब: वैज्ञानिक तरीके से परखी धान की उपज,
धान के खेत में उतरे डीएम।- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur - भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के योगीवीर गांव में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 'क्रॉप कटिंग' प्रयोग के तहत धान की उपज का जमीनी स्तर पर आकलन किया। डीएम ने स्वयं खेत में उतरकर पैक्स अध्यक्ष मुकेश पंजियारा की फसल का वैज्ञानिक पद्धति से हो रहे कटनी कार्य का निरीक्षण किया। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य धान की वास्तविक उत्पादकता (Productivity) की जांच करना था, ताकि प्रशासन के पास खेती से जुड़े सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

मौके पर डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग के परिणामों के आधार पर ही यह तय किया जाता है कि जिले में धान की पैदावार की स्थिति क्या है। इन्हीं आंकड़ों के जरिए सरकार यह निर्धारित करती है कि किसानों को फसल बीमा, मुआवजा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मूल्यांकन से यह समझने में मदद मिलती है कि किसानों को खेती में और क्या सहायता चाहिए और अधिकारी उन्हें बेहतर खेती के लिए कैसे प्रशिक्षित कर सकते हैं। 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से उनकी चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल पदाधिकारी और कृषि सलाहकार भी मौजूद रहे। किसानों ने इस वैज्ञानिक मूल्यांकन की सराहना की, जिससे उपज का सही रिकॉर्ड दर्ज हो सकेगा।

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार