LATEST NEWS

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

  • बिहार MLC चुनाव
  • Bihar MLC Polls: बिहार MLC चुनाव में 164 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 8 सीटों पर मुकाबला हो गया

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले भागलपुर में हलचल! जिलाधिकारी ने बैजानी पंचायत का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक तालाब की बदहाली पर जताई नाराजगी।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकार

Bhagalpur - : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और उप विकास आयुक्त (DDC) प्रदीप कुमार सिंह ने जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। 

तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बैजानी पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु संभावित स्थलों का चयन और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने आवागमन मार्ग, मीटिंग हॉल और हेलीपैड के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

Diarch GO

ऐतिहासिक तालाब की बदहाली पर सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की नजर बैजानी गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब की दयनीय स्थिति पर पड़ी। तालाब की मूल संरचना पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई और सरकारी सीढ़ियां भी तोड़ी हुई मिलीं। तालाब के पानी को सुखाए जाने की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से जवाब तलब किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस ऐतिहासिक धरोहर की बदहाली की तत्काल जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए। 

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन विभिन्न स्थलों को विकसित करने का प्रयास कर रहा है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का क्षेत्र बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं।

NSIT
Nsmch

इस निरीक्षण के दौरान जगदीशपुर बीडीओ अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय ग्रामीणों में विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Report - balmukund  kumar