LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bhagalpur Political News: भागलपुर जिला परिषद को मिला नया अध्यक्ष! लॉटरी से विपिन मंडल बने चेयरमैन, 15-15 वोट पर हुआ फैसला

Bhagalpur Political News: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद विपिन मंडल को नया अध्यक्ष चुना गया। 15-15 वोट की बराबरी के बाद लॉटरी से हुआ फैसला।

Bhagalpur Political News
भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव- फोटो : news4nation

Bhagalpur Political News: जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में भागलपुर को नया नेतृत्व मिल गया है। कड़े मुकाबले के बाद विपिन मंडल को जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में विपिन मंडल और अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह आमने-सामने थे, जहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर 15-15 वोट प्राप्त हुए। बराबरी के मतों के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के तहत लॉटरी कराई गई। लॉटरी में विपिन मंडल का नाम निकलने के बाद उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन मंडल ने जिला परिषद सदस्यों और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर भागलपुर के विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। इस चुनाव परिणाम को जिला परिषद के इतिहास में एक रोचक और यादगार क्षण के रूप में देखा जा रहा है, जहां लॉटरी के जरिए नेतृत्व का फैसला हुआ।

अंजनी कुमार कश्यप