LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

गुनाह बस इतना कि कार रॉन्ग साइड से आई थी! जेल कर्मियों ने BSRTC बस चालक को बेरहमी से कूटा, भड़के यूनियन ने दी आंदोलन की धमकी

बस और कार की टक्कर के बाद जेल कर्मियों द्वारा बस चालक की पिटाई का मामला गरमा गया है। पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज बिहार ड्राइवर संगठन ने तिलकामांझी थाने में हंगामा किया और 'स्टीयरिंग रोको' आंदोलन की चेतावनी दी है.

गुनाह बस इतना कि कार रॉन्ग साइड से आई थी! जेल कर्मियों ने BS

Bhagalpur : जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल चौक के पास मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के एक बस चालक, पंकज के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ जेल कर्मियों ने कार और बस की टक्कर के बाद चालक को बस से घसीटकर बुरी तरह पीटा. घटना के विरोध में बुधवार को बिहार ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने थाने में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के अनुसार, पंकज BSRTC की बस लेकर जा रहा था, तभी रॉन्ग साइड से आ रही एक कार बस से टकरा गई. कार में सवार लोग, जिन्हें जेल कर्मी बताया जा रहा है, नीचे उतरे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर चालक पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी. घायल चालक का आरोप है कि हमलावर पूर्व में भागलपुर जेल में कार्यरत थे और उन्होंने जेल से सिपाहियों को बुलाकर उसे घसीट-घसीट कर पिटवाया.

घटना के अगले दिन बुधवार को जब बिहार ड्राइवर संगठन के सदस्य शिकायत दर्ज कराने बरारी थाना पहुंचे, तो उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की. इसके बाद बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट होकर तिलकामांझी थाना पहुंचे और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ड्राइवरों के हंगामे के कारण थाना परिसर में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

ड्राइवर संगठन के नेताओं ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि दोषी जेल कर्मियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पूरे जिले में आंदोलन तेज करेंगे. संगठन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर 'स्टीयरिंग रोको' अभियान चलाया जाएगा और जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा.

NSIT
Nsmch

फिलहाल, बस यूनियन के पदाधिकारियों और ड्राइवर संगठन के सदस्यों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश है. घायल चालक का उपचार कराया जा रहा है, वहीं पुलिस मामले की छानबीन और संगठन को शांत कराने के प्रयास में जुटी है.

रिपोर्ट - बालमुकुंद  कुमार