LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

कोसी बनी काल, नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 की डूबने से मौत, गांव में मातम

भागलपुर के बिहपुर स्थित त्रिमुहान घाट पर कोसी नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

कोसी बनी काल, नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 की डूबने स

Bhagalpur - भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो (महेशपुर) गांव में सोमवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने की खबर आई। जानकारी के अनुसार, गांव के छह दोस्त एक साथ कोसी नदी के त्रिमुहान घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय तीन बच्चों का पैर अचानक फिसल गया और वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों लहरों के बीच ओझल हो गए। 

मृतकों की हुई पहचान, परिजनों में कोहराम

नदी की गहराई में समाए तीनों किशोरों की पहचान हरियो गांव के ही निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में लक्ष्मण कुमार (13 वर्ष), युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14 वर्ष) और नयन कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही साथ गए अन्य तीन दोस्तों ने गांव में दी, परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रोते-बिलखते ग्रामीण और परिजन घाट की ओर दौड़ पड़े। 

SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी मशक्कत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम करीब 5:00 बजे तीनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। शव बाहर आते ही घाट पर मौजूद परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। 

पूरे इलाके में शोक की लहर

एक ही गांव के तीन होनहार बच्चों की असामयिक मौत से पूरे बिहपुर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे अक्सर खेलने के बाद नदी की ओर चले जाते थे, लेकिन कोसी की बदलती धारा और गहराई का उन्हें अंदाजा नहीं था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की चेतावनी: नदियों से दूर रहें

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के खतरनाक घाटों और गहरे पानी की ओर न जाएं, खासकर बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। कोसी नदी के किनारों पर अक्सर मिट्टी कटाव के कारण गहराई का सटीक पता नहीं चलता, जो ऐसे हादसों का कारण बनता है।