LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bhagalpur Illegal Sand Mining: भागलपुर में अवैध बालू और कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur Illegal Sand Mining: भागलपुर जिले में अवैध बालू और कोयला खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई थानों में छापेमारी की गई। बालू-कोयला लदे ट्रैक्टर जब्त किए और 5 आरोपी गिरफ्तार हुए।

Bhagalpur Illegal Sand Mining
कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Bhagalpur Illegal Sand Mining: भागलपुर जिला के कई थाना अंतर्गत  अवैध कोयला और बालू  लदा गाड़ियां चल रही थी। इसी बीच जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत एवं सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के आदेश पर कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी महेश्वर पासवान सहित खनन निरीक्षक मिथुन कुमार व अपूर्व कुमार और स्थानीय पुलिस प्रशासन जगदीशपुर थाना प्रभारी अभय शंकर के ने सड़क किनारे डंपिंग किए गए बालू लगभग 200 सी एफ टी और ट्रैक्टर पर लदे लगभग 180 घन फीट बालू जब्त किया गया। जगदीशपुर थानान्तर्गत तहसूर मे अवैध खनन रोकने के लिए नदी मे रास्तों को जे सी बी के सहयोग से कटवाया गया, जो अमरपुर बांका से ट्रैक्टर से लाता है।।

कजरैलि थाना अंतर्गत सोखर में अवैध खनन को रोकने के लिए भी  छापेमारी की गई . जिसमें  एक ट्रैक्टर चालक सहित अवैध रूप से लदा बालू को जब्त किया गया। वहीं गांव के कुछ आपराधिक तत्व के द्वारा ट्रैक्टर को लेकर भागने का प्रयास किया गया था। अधिकारी द्वारा उनका पीछा करते हुए ड्राइवर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 1. विभूति कुमार (26)  पिता अजय यादव 2.रामनंदन राज (22) पिता जनार्दन यादव 3. सौरभ कुमार (19) पिता पिंकु यादव 4.रितेश कुमार (20) पिता जियालाल यादव 5. रौशन कुमार (20) पिता निरंजन यादव सभी का भतोरिया थाना मधुसूदनपुर का निवासी है. सभी से मोबाइल फोन जब्त किया गया।

Goal 2026

बालू माफिया से पूछताछ किया गया

सभी बालू माफिया से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया गया कि इनका बालू मिट्टी का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह है। हमलोग अपना और दूसरों का भाड़ा पर भी गाड़ी लेकर कारोबार किया करते हैं। जेसीबी दिलीप कुमार यादव और रौशन कुमार यादव भतोरिया का रहता है। उसी से बालू मिट्टी का खनन कर कारोबार किया करते है। इसके अलावा लोदीपुर थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर अवैध रूप से कोयला लदा था, जिसको पकड़ कर जब्त किया गया है। इस कार्यवाही से पूरे जिला में अवैध खनन करने वाले माफिया भय उत्पन्न हो गया है।

भागलपुर से balmukund kumar कि रिपोर्ट