LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

भागलपुर एसिड कांड: सनकी पति ने पत्नी को तेजाब से झुलसाया, फिर खुद एसिड पीकर दे दी जान

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रानी तालाब इलाके की हृदयविदारक घटना में पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली

भागलपुर एसिड कांड: सनकी पति ने पत्नी को तेजाब से झुलसाया, फि

बिहार के भागलपुर में एक पारिवारिक कलह ने बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब इलाके में पांच साल बाद दिल्ली से घर लौटे एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले के बाद आरोपी पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। अगले दिन जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो वहां पति का शव बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

दिल्ली से अचानक लौटा था पति, साथ रहने की जिद पर हुआ विवाद

मृतक की पहचान 45 वर्षीय दुलाल पोद्दार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुलाल पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में मजदूरी करता था और 1 जनवरी को वह अचानक भागलपुर लौटा। घर आते ही उसने अपनी पत्नी पूनम देवी से कहा कि वह अब दिल्ली वापस नहीं जाएगा और यहीं साथ रहेगा। पूनम देवी, जो एक निजी आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल हैं और उसे चलाती भी हैं, उनके साथ दुलाल का जमीन और अन्य पारिवारिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी जिद और पुरानी रंजिश के कारण दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

पुत्र ने बयां किया आंखों देखा मंजर: माँ को पिलाने की कोशिश की एसिड

NSIT
Nsmch

इस पूरी खौफनाक वारदात को महिला के बेटे आयुष आनंद ने अपनी आंखों से देखा। आयुष के अनुसार, 1 जनवरी की सुबह करीब 4:30 बजे उसके पिता उसकी मां को जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी छीना-झपटी के दौरान तेजाब पूनम देवी के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जबकि दुलाल ने खुद को कमरे में कैद कर लिया।

कमरे के अंदर मिला पति का शव, एफएसएल की टीम ने की जांच

घटना के अगले दिन जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया, तो दुलाल पोद्दार मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी पर हमला करने के बाद उसने खुद भी तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। औद्योगिक थाना अध्यक्ष नीरज कुमार और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से दो बोतलें बरामद की हैं, जिनमें से एक में तेजाब और दूसरे में बाथरूम साफ करने वाला एसिड होने का संदेह है।

पत्नी की हालत नाजुक, एक आंख की रोशनी जाने की आशंका

तेजाब के हमले से गंभीर रूप से घायल पूनम देवी का इलाज फिलहाल पटना एम्स (AIIMS) में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। तेजाब की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी एक आंख की रोशनी जाने की बात भी सामने आ रही है। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था, जहां वह मौत से जंग लड़ रही हैं।

पुलिसिया कार्रवाई और इलाके में फैला तनाव

पुलिस ने दुलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की असली वजह और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सके। इस वारदात ने रानी तालाब इलाके के निवासियों को दहशत में डाल दिया है। लोग इस घटना को घरेलू हिंसा का सबसे क्रूर उदाहरण बता रहे हैं और महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।