LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bhagalpur PM Kisan e-KYC: PM किसान योजना में भागलपुर बना बिहार में नंबर वन, e-KYC और पंजीकरण में हासिल की बड़ी सफलता

Bhagalpur PM Kisan e-KYC: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भागलपुर ने ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण में बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। एक दिन में 25 हजार से अधिक पंजीकरण किया है।

Bhagalpur PM Kisan e-KYC
भागलपुर बना बिहार में नंबर वन- फोटो : news4nation

Bhagalpur PM Kisan e-KYC: भागलपुर 3 फरवरी 2026,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी (e-KYC) एवं किसान पंजीकरण में भागलपुर आज अब्बल स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि किसान पंजीकरण और ई केवाईसी का प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा राज्य स्तर पर की जा रही है। पूरे बिहार की रैंकिंग में भागलपुर आज 3 फरवरी को 25241 किसानों का  पंजीकरण तथा 27773 ई केवाईसी कर अव्वल स्थान पर रहा।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किए जा रहे किसान पंजीकरण कार्य में 63 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त कर चुका है। 1 लाख 54 हजार 75 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। भागलपुर में कुल 274158 किसान पीएम किसान सम्मन निधि के तहत लाभ प्राप्त कर रहे थे। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने इस कार्य में लगे हुए सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन किसान पंजीकरण और ई केवाईसी के कार्य की समीक्षा की जा रही है तथा इसे शीघ्र पूरा करने हेतु कर्मियों और पदाधिकारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Diarch GO

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट