LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

दहेज दानवों की क्रूरता! प्रताड़ना से तंग आकर 19 वर्षीय विवाहिता ने पिता के सामने ही तोड़ा दम, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

भागलपुर के दीग्घी बाथ थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर मोबाइल छीनने और गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दहेज दानवों की क्रूरता! प्रताड़ना से तंग आकर 19 वर्षीय विवाह

Bhagalpur -  बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ महज 19 साल की एक नवविवाहिता राधिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। 15 जनवरी की शाम मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान राधिका ने दम तोड़ दिया। 

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल

बांका जिले के अमरपुर (कुसुमखर थाना) निवासी राधिका की शादी साल 2025 में भागलपुर के दीग्घी बाथ थाना क्षेत्र निवासी राजा तांती के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल पक्ष ने राधिका को परेशान करना शुरू कर दिया था। पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा और संपर्क के लिए उसे एक मोबाइल फोन दिया था, जिसे ससुराल वालों ने छीन लिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उस पर गलत जगह बात करने का बेबुनियाद आरोप लगाकर उसका जीना मुहाल कर दिया था। 

विदाई कराने पहुंचे पिता को लौटाया, फिर फोन कर बुलाया

मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव के गणमान्य लोगों के जरिए ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अत्याचार कम नहीं हुआ। कुछ दिन पहले जब पिता अपनी बेटी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, तो उन्हें अपमानित कर खाली हाथ वापस भेज दिया गया। हालांकि, बाद में ससुराल वालों ने खुद फोन कर राधिका को ले जाने के लिए बुलाया। 

NSIT
Nsmch

रास्ते में बिगड़ी तबीयत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के दिन जब पिता अपनी बेटी को लेकर मायके लौट रहे थे, तभी रास्ते में राधिका की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। आनन-फानन में उसे अमरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 15 जनवरी की शाम करीब 4 बजे, जीवन और मौत की जंग लड़ते हुए राधिका ने आखिरी सांस ली। 

पुलिसिया कार्रवाई और जांच जारी

राधिका की मौत के बाद मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार