LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : भागलपुर में पुलिस हिरासत से भागकर चांदन नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तेज धार में हुआ लापता

Bihar News : भागलपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट का एक आरोपी अचानक पुलिसकर्मियों की पकड़ से भागकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया।

Bihar News : भागलपुर में पुलिस हिरासत से भागकर चांदन नदी में
पुलिस की गिरफ्त से भागा बदमाश - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया। आरोपी के अचानक नदी में छलांग लगाने से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। इस दौरान एक सिपाही भी नदी में गिर गया, जो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं आरोपी संतोष यादव तेज बहाव में लापता हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव निवासी संतोष यादव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी। इसी दौरान चांदन नदी के पास पहुंचते ही आरोपी ने अचानक पुलिस की पकड़ से निकलकर नदी की उफनती धार में छलांग लगा दी।

घटना इतनी अचानक हुई कि पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में रह गए। आरोपी के नदी में कूदने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नदी में गिरा सिपाही किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि संतोष यादव का अब तक सुराग नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और संतोष यादव के साथ अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार, संतोष को पुलिस पकड़कर ले गई थी और बाद में उसके नदी में कूदने की जानकारी मिली।

इधर, पुलिस ने नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में छानबीन की है। आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस संतोष यादव के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि चांदन नदी की तेज और उफनती धार में छलांग लगाने के बाद संतोष यादव कहां गया? पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट