LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने खौफनाक कदम उठाते हुए ख़ुदकुशी कर लिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने फांसी का फंद
प्रेमी ने ख़ुदकुशी - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फेरी रोड में रविवार को एक बी.फार्मा छात्र ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे और अंकित को नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में गए, तो उसका शव पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

प्रेम प्रसंग और अनबन की चर्चा

मृतक के मामा राकेश कुमार ने बताया कि अंकित पिछले कुछ समय से भागलपुर की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। परिजनों को इस बात की जानकारी करीब 15 दिन पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और अनबन चल रही थी। इसी मानसिक तनाव के कारण अंकित ने इतना आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, रविवार सुबह तक वह बिल्कुल सामान्य दिख रहा था और किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था।

Diarch GO

होनहार छात्र था अंकित

अंकित मुंगेर जिले के लखनपुर स्थित बी. चपनी चौधरी कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह एक मेधावी छात्र था और हाल ही में कॉलेज की ओर से प्रशिक्षण के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) गया था। भोपाल से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह पटना में परीक्षा देकर मंगलवार को ही घर लौटा था। होनहार छात्र की इस तरह मौत से पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस की जांच और कॉल रिकॉर्ड्स

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। बरारी थानेदार बिट्टू कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मृतक के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से ठीक पहले उसकी किससे और क्या बातचीत हुई थी।

NSIT
Nsmch

युवती की तलाश और अग्रिम कार्रवाई

पुलिस अब उस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है जिसके साथ अंकित के संबंध होने की बात कही जा रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह और इस कदम के पीछे की कड़ियों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा। 

बालमुकुन्द की रिपोर्ट