Bihar News : भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज करने पहुँचे युवक की जमकर हुई पिटाई, मौके से प्रेमिका हुई लापता

भागलपुर में प्रेम विवाह करने के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुँचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक धावा बोल दिया. जहाँ जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.....पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रे
कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर बुधवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया। जब प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दर्जनों लोगों ने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक की शर्ट तक फाड़ दी गई और कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इसके बावजूद गुस्साए परिजन युवक पर हमला करते रहे। बाद में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर युवती की तलाश में जुट गई। हालांकि युवती का कोई पता नहीं चल सका। 

Diarch GO

बताया जा रहा है कि बगचप्पर निवासी नितेश सिंह का शाहकुंड थाना क्षेत्र के कोरण्डा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मुस्कान से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंगलवार को आपसी सहमति से शादी कर ली थी और बुधवार को कोर्ट मैरिज कराने भागलपुर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। 

वहीं युवती की बुआ नीलू देवी ने नितेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने युवक को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन से मुस्कान को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

अंजनी कश्यप की रिपोर्ट