LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : भागलपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : भागलपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की गयी

BHAGALPUR : नवगछिया के जगतपुर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान करण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा।

जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया। उन्हें यह नहीं पता था कि उस तार में बिजली का करंट दौड़ रहा है। जैसे ही उन्होंने तार पकड़ा। वे करंट की चपेट में आ गए। 

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पास में रहने वाले मंशा शेख ने नीलगाय को पकड़ने के उद्देश्य से अवैध रूप से खेत में बिजली का नंगा तार बिछाया था। नीलगाय तो नहीं फंसी, लेकिन इस लापरवाही ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

NSIT
Nsmch

बालमुकुन्द की रिपोर्ट