LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

लोन के नाम पर ठगी के आरोपी को महिला ने सरेआम सड़क पर पीटा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Bihar News : भागलपुर में लोन के नाम पर ठगी और उसके बाद बीच सड़क पर सरेआम कानून हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी से गुस्साई एक महिला और उसके बेटों ने आरोपी युवक को घेरकर पीटा....

लोन के नाम पर ठगी के आरोपी को महिला ने सरेआम सड़क पर पीटा, द
लोन के नाम पर ठगी करने वाली बीच सड़क पिटाई- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : जिले में लोन दिलाने के नाम पर भोली-भाली महिलाओं से ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जिले के जोगसर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ठगी का शिकार हुई एक महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। प्रियंका देवी नामक महिला ने मुकेश नाम के एक युवक पर लोन दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। काफी समय तक पैसे वापस न मिलने से नाराज महिला ने कानून हाथ में लेते हुए आरोपी की बीच सड़क पर सरेआम सुटाई कर दी।


आसान किश्तों पर बड़ा लोन दिलाने के नाम पर लिया था 3 लाख

पीड़ित महिला प्रियंका देवी का कहना है कि आरोपी मुकेश ने उसे आसान किश्तों पर बड़ा लोन दिलाने का लालच दिया था और इसके एवज में एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पैसे लेने के बाद मुकेश ने न तो महिला को कोई लोन दिलवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। बार-बार चक्कर काटने और रुपये वापसी का कोई रास्ता न देख, प्रियंका देवी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत अपने बेटों के साथ मिलकर आरोपी मुकेश को जोगसर थाना क्षेत्र के मोक्षदा स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया।

Diarch GO


आधे घंटे तक बीच सड़क पर चलता रहा तमाशा

जैसे ही मुकेश तय स्थान पर पहुंचा, प्रियंका देवी और उसके बेटों ने उसे घेर लिया और बिना कोई मौका दिए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गुस्से से लाल महिला ने पहले चप्पलों और फिर हाथ में लिए हेलमेट से मुकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं मां का साथ देते हुए उसके बेटों ने भी युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया और उसे अधमरा कर दिया। करीब आधे घंटे तक मोक्षदा स्कूल के पास की मुख्य सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा और चीख-पुकार चलती रही।


मूकदर्शक बनी रही भीड़

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी भी व्यक्ति ने आगे बढ़कर बीच-बचाव करने या मामले को शांत कराने की कोशिश नहीं की। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसी बीच किसी स्थानीय नागरिक ने इस मारपीट की सूचना स्थानीय जोगसर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र हो रहे मां-बेटों के चंगुल से जख्मी युवक मुकेश को छुड़ाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक के साथ-साथ मारपीट करने वाली महिला प्रियंका देवी और उसके बेटों को हिरासत में ले लिया और सभी को थाने ले आई। पुलिस हिरासत में आने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने घायल मुकेश के बयान के आधार पर मारपीट करने वाली महिला, उसके बेटों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका देवी के आवेदन पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी और ठगी करने का काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की सत्यता की जांच में जुटी है।


बालमुकुंद की रिपोर्ट