Bihar News : भागलपुर में कस्टडी से फरार लुटेरे ने कट्टे के साथ बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SP ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : भागलपुर में पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में देसी कट्टा लहराता हुआ नजर आ रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : भागलपुर में कस्टडी से फरार लुटेरे ने कट्टे के स
फरार आरोपी का वीडियो वायरल - फोटो : DHIRAJ

Bhagalpur : नवगछिया पुलिस जिला में एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का मामला सामने आया है। बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी शिवनंदन झा के पुत्र दिलखुश कुमार का कथित तौर पर देसी कट्टा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिलखुश कुमार को पूर्व में एक व्यवसायी से लूटपाट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद घायल होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद अब उसका हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Diarch GO

वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही हथियार की वैधता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने संबंधित थाना पुलिस को वीडियो की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, युवक की गतिविधियों तथा हथियार की वास्तविकता की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

NSIT
Nsmch

धीरज की रिपोर्ट