LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

भागलपुर में हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर, एयरबैग ने बचाई कार सवार लोगों की जान

Bihar News : बिहार मे रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला भागलपुर जिले से सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार और हाइवा की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि कार का एयर बैग खुल जाने से लोगों की जान बच गई....

भागलपुर में हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर, एयरबैग ने बचाई क
कार और हाइवा में टक्कर- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत साधु मठिया मोड़ के पास आज शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भागलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और विपरीत दिशा मिर्जाचौकी की तरफ से आ रहे हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


समय पर एयरबैग खुलने से बची जान

इस भीषण दुर्घटना में एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही कार के सुरक्षा एयरबैग समय पर खुल गए, जिसके कारण वाहन में सवार यात्रियों की जान बच गई। यदि एयरबैग नहीं खुलते, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। कार में करीब 4 से 5 लोग सवार थे, जो इस भिड़ंत में गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।


Diarch GO

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया है।


कार की तेज रफ्तार के कारण हुई घटना

घटना के संबंध में हाइवा चालक ने बताया कि चार पहिया वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी। चालक के मुताबिक, उसने टक्कर को टालने के लिए हाइवा को मोड़ने और बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कार की गति इतनी तेज थी कि वह सीधे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा।


NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और हाइवा चालक के बयान के साथ-साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


बालमुकुंद की रिपोर्ट