LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

जमीन का 'खूनी खेल': गोतिया ने रंजीत यादव को लाठियों से पीटा, फिर सीने में उतार दी गोली

बिहार के भागलपुर जिले से जमीन विवाद में परिवार (गोतिया) के बीच खूनी संघर्ष सामने आया है. इस दौरान नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गढ़ैया गांव में रहने वाले रंजीत यादव पर उनके ही परिजनों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिर गोली मार दी

जमीन का 'खूनी खेल': गोतिया ने रंजीत यादव को लाठियों से पीटा,
जमीन का 'खूनी खेल': गोतिया ने रंजीत यादव को लाठियों से पीटा, फिर सीने में उतार दी गोली - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के गढ़ैया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार (गोतिया) के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने मिलकर रंजीत यादव नामक युवक पर लाठी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने घायल रंजीत को गोली भी मार दी। इस हमले में बुरी तरह घायल युवक ने पटना ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में मातम और तनाव का माहौल है।

भैंस को चारा देते समय घात लगाकर किया हमला

मृतक की पत्नी के अनुसार, यह पूरी वारदात तब हुई जब रंजीत यादव अपने घर के पास भैंस को चारा दे रहे थे। उसी समय सुरेश यादव, अमित यादव, सचिन कुमार, विनीत यादव, दिलीप यादव और घोलटी यादव हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले रंजीत की बेरहमी से पिटाई की और फिर गोली मारकर मौके से चेहरा ढककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले दो सालों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी, जिसका परिणति इस जघन्य हत्याकांड के रूप में हुई।

अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे परिजन, रास्ते में थमी सांसें

गोली लगने और पिटाई के बाद रंजीत को गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल (JLNMCH) रेफर कर दिया। भागलपुर में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि पटना पहुँचने से पहले ही रास्ते में रंजीत की मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि विवाद जमीन पर दीवार लगाने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है ताकि तनाव और न बढ़े।