LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Traffic Jam:विक्रमशिला सेतु पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, बिना हादसे थमी रफ्तार, लोग परेशान

Bihar Traffic Jam: विक्रमशिला सेतु पर शनिवार सुबह से लगा भीषण जाम अब सियासी बहस का मुद्दा बनता जा रहा है।....

Vikramshila Setu
विक्रमशिला सेतु पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम- फोटो : reporter

Bihar Traffic Jam: भागलपुर से नवगछिया तक फैला विक्रमशिला सेतु आज सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि प्रशासन की नाकामी का खुला इज़हार बन गया है।  विक्रमशिला सेतु पर शनिवार सुबह से लगा भीषण जाम अब सियासी बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। हैरत की बात यह है कि न कोई हादसा हुआ, न कोई गाड़ी खराब हुई, फिर भी ट्रैफिक पूरी तरह ठप पड़ा हैजिसने प्रशासनिक तैयारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जीरोमाइल से लेकर नवगछिया के जहान्वी चौक तक गाड़ियों की लंबी कतारें इस बात की गवाही दे रही हैं कि जमीनी हकीकत और सरकारी दावों में कितना फर्क है। सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है, जो वक्त पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कई परीक्षार्थियों ने इम्तेहान छूटने का खतरा जताया, तो दफ्तर जाने वाले लोग अपनी हाजिरी को लेकर परेशान नजर आए।

Diarch GO

तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसे लोग सिस्टम की सुस्ती पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय अवाम का इल्ज़ाम है कि पुल पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए एक भी पुलिस अफसर या जवान मौजूद नहीं था। इस गैर-मौजूदगी ने हालात को और ज्यादा संगीन बना दिया, जिससे जाम बेकाबू होता चला गया।

 यह मामला अब सिर्फ ट्रैफिक जाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हुकूमत की कार्यशैली और उसकी प्राथमिकताओं पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। अवाम का कहना है कि जब बिना किसी हादसे के ऐसा हाल है, तो किसी इमरजेंसी में क्या होगा?

NSIT
Nsmch

लोगों ने प्रशासन से फौरन हस्तक्षेप की मांग की है कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस तैनात कर हालात को काबू में लाया जाए और इस जाम के सियासी प्रतीक को खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को कितनी तेजी से संभालती है, या फिर यह मुद्दा भी सियासी बयानबाजी में ही उलझ कर रह जाएगा।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप