LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नए साल के जश्न मनाने की तैयारी को पुलिस ने किया फेल, भूसे की आड़ में चल रहा था 'शराब' का खेल! झारखंड से आए ट्रक से 146 कार्टन विदेशी शराब जब्त

शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों की एक बड़ी चाल को नाकाम कर दिया है। बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी के भूसे (Wood shavings) के नीचे छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।

नए साल के जश्न मनाने की तैयारी को पुलिस ने किया फेल, भूसे की

Bhagalpur - भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक (नंबर JH 10S 6573) भारी मात्रा में शराब लेकर भागलपुर की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में ऊपर से लकड़ी का भूसा लाद रखा था, लेकिन जब भूसा हटाया गया तो उसके नीचे से विदेशी शराब के 146 कार्टन बरामद हुए। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि कुल 1312.920 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि यह खेप झारखंड से लाई जा रही थी और इसे नौगछिया पुल पार करके आगे उत्तर बिहार (North) की तरफ डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था.

NSIT
Nsmch

सिटी एसपी ने कहा कि तकनीकी अनुसंधान के जरिए फरार चालक और ट्रक मालिक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस सफल छापेमारी करने वाली टीम, जिसका नेतृत्व पीएसआई प्रभात कुमार कर रहे थे, को पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस ने साफ किया है कि शहरी क्षेत्रों में मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

report - balmukund kumar