LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बरारी घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरारी घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मच

Bhagalpur : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो महम्मदपुर फुलवरिया गांव के निवासी गणेश मंडल का पुत्र था।


बताया जा रहा है कि आर्यन कुमार अपने घर से बरारी घाट नहाने के लिए गया था नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

Diarch GO


स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। आर्यन कुमार कक्षा 8 का छात्र था और पढ़ाई में भी अच्छा बताया जा रहा है उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में शामिल था। 


इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch


भागलपुर से बालमुकुंद